स्ट्रे वेकेंसी राउंड-2 के उपरांत रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना।
एनसीआईएसएम, नई दिल्ली द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक पाठ्यक्रमों मे प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 30.11.2026 निर्धारित की गई है, साथ ही संबंधित महाविद्यालयों द्वारा प्रवेशित छात्र-छात्राओ की जानकारी दिनांक 30.11.2026 को सायं 06 बजे तक एनसीआईएसएम/एनसीएच पोर्टल में अपलोड किया जाना है। याचिका WPC No. 5430/2026 में माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के आदेश दिनांक 23.11.2026 द्वारा भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय पुलगांव चौक, दुर्ग को बी.ए.एम.एस. पाठ्यक्रम के 100 सीटों के साथ काउंसिलिंग में सम्मिलित करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए स्ट्रे वेकेंसी राउण्ड-2 हेतु जारी काउंसिलिंग सेड्यूल में परिवर्तन करते हुए प्रवेश की तिथि 30.11.2026 के स्थान पर 29.11.2026 किया गया है, जिससे प्रवेश की कार्यवाही हेतु पर्याप्त समय प्राप्त होगा एवं प्रवेशित छात्र-छात्राओं की जानकारी यथासमय निर्धारित पोर्टल में अपलोड किया जा सकेगा।