Close

    स्ट्रे वेकेंसी राउंड-1 एवं राउंड-2 में सीट आबंटित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों हेतु रिक्त सीटों पर प्रवेश के संबंध में सूचना।

    Publish Date: November 25, 2026

    दिनांक 29.11.2026 को स्ट्रे वेकेंसी राउण्ड-2 की प्रवेश की कार्यवाही के उपरांत बी.ए.एम.एस./बी.एच.एम.एस. पाठ्यक्रम की सीटें रिक्त रहने की स्थिति में काउंसिलिंग पोर्टल में जारी किये गये प्रतीक्षा सूची से प्रवेश की कार्यवाही की जावेगी। अतः स्ट्रे वेकेंसी राउण्ड हेतु जारी मेरिट सूची के ऐसे अभ्यर्थी जिन्हे स्ट्रे वेकेंसी राउण्ड-1 एवं स्ट्रे वेकेंसी राउण्ड-2 में सीट आबंटित नहीं हुआ है, वे बी.ए.एम.एस./बी.एच.एम.एस. पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों (जिसमें भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय पुलगांव चौक, दुर्ग के बी.ए.एम.एस. पाठ्यक्रम की 100 सीटें सम्मिलित है) में प्रवेश हेतु दिनांक 29.11.2026 को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक श्री नारायण प्रसाद अवस्थी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, जीई रोड रायपुर में राज्य काउंसिलिंग समिति के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं।